Thursday, February 12, 2026
बढ़नी

नवरात्रि को लेकर बड़नी में पुलिस और प्रशासन की बैठक

गुरु जी की कलम से
बढ़नी, सिद्धार्थनगर: आगामी नवरात्रि पर्व को लेकर बड़नी कस्बे के एक मैरेज हॉल में बुधवार को पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने पूजा पंडाल समितियों और स्थानीय लोगों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।

इस बैठक का मुख्य उद्देश्य त्यौहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाना सुनिश्चित करना था।
उप-जिलाधिकारी (SDM) विवेकानंद मिश्र ने सभी से अपील करते हुए कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में त्यौहार को पारंपरिक तरीके से मनाएं। उन्होंने जोर दिया कि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए सभी को सतर्क रहना चाहिए।

वहीं, क्षेत्राधिकारी (CO) प्रवीन प्रकाश ने लोगों को अफवाहों पर ध्यान न देने की सलाह दी।

उन्होंने चेतावनी दी कि अफवाह फैलाने या किसी भी तरह की खुराफात करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।
इस बैठक में ढेबरुआ के थानाध्यक्ष नारायण लाल श्रीवास्तव, चौकी प्रभारी अनिरुद्ध सिंह, बिजली विभाग से विजय शर्मा, सभासद सतीश शर्मा, नितेश रौनियर, यश कसौधन, और अन्य गणमान्य व्यक्ति  श्रीराम, पंकज चतुर्वेदी, त्रियुगी अग्रहरि, राजकुमार अग्रहरि,संजय मित्तल और रिंकू अग्रहरि भी मौजूद रहे। इस दौरान सभी ने मिलकर शांतिपूर्ण माहौल में त्यौहार मनाने की प्रतिबद्धता जताई।