Thursday, February 12, 2026
बढ़नी

सिद्धार्थ नेत्रालय बढ़नी के डॉक्टरों द्वारा हलौर में नि:शुल्क हुसैनी आई कैंप का सफल आयोजन

इमामिया मेडिक्स इंटरनेशनल और सिद्धार्थ नेत्रालय के सहयोग से 400 से अधिक मरीजों का हुआ इलाज

निजाम अंसारी

हलौर, सिद्धार्थनगर – अल इल्म स्टडी सेंटर, हलौर के सरपरस्त मौलाना शाहकार जैदी और रिटायर्ड सेना अधिकारी इंजीनियर आयात रिजवी के अनुरोध पर, 8 सितंबर को दरगाह चौक, हलौर में एक निःशुल्क हुसैनी आई कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप इमामिया मेडिक्स इंटरनेशनल, अलीगढ़ और सिद्धार्थ नेत्रालय, बढ़नी के सहयोग से दिन भर चला।

​इस कैंप का मुख्य उद्देश्य हलौर और आसपास के क्षेत्रों के जरूरतमंद लोगों को आंखों की बीमारियों से राहत दिलाना था। इस दौरान नगर पंचायत डुमरियागंज, टंडवा, रामभारी, जमौतिया सादात, भटंगवा, बंगवा, जब्जौव्व, सिकहरा, वासा दरगाह, बेवां मुस्तफा, पोखरा, जमौती, जखौली, ब्यारा, तिलगड़िया, अरनी और अन्य गांवों के लगभग 400 से अधिक मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों की जांच अनुभवी डॉक्टरों की टीम ने की।

​कैंप में 340 मरीजों को मुफ्त चश्मा, आई ड्रॉप, दवाएं और उचित परामर्श दिया गया। इसके अलावा, लगभग तीन दर्जन मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चुना गया है, जिनका ऑपरेशन संबंधित संस्था द्वारा निःशुल्क कराया जाएगा।

बच्चों की आंखों की भी हुई जांच

​अल इल्म स्टडी सेंटर फॉर फाउंडेशन क्लासेस के सभी बच्चों की आंखों की भी जांच की गई, जिसमें करीब दो दर्जन बच्चों की आंखों में दिक्कत पाई गई। इन बच्चों का इलाज भी संस्था द्वारा कराया जाएगा।

​इंजीनियर आयात रिजवी ने बताया कि इल्म और इंसानियत से जुड़े इस तरह के कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि समाज के अधिक से अधिक लोगों को उनके घर के पास ही जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएँ मिल सकें।

​इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जमीर हसन (एसबीआई), वजीर रिजवी (एलआईसी), मोहम्मद (आदर्श), आफताब रिजवी (पत्रकार), राहिब रिजवी, अफसर रिजवी, इक्टेदार (जेई), अजीम (सलिल), मेंहदी हसन बबलू (सीमेंट), शबलू (नगर पंचायत), कैफी, गुड्डा, डॉ. अब्बास, मोहम्मद शाहिद शीबू, हसन जमाल और रिजवान रिजवी काशान का विशेष सहयोग रहा।

​कैंप की सफलता पर, इमामिया मेडिकस इंटरनेशनल, अलीगढ़ की टीम और सिद्धार्थ नेत्रालय, बढ़नी के निदेशक डॉ. नदीम अहमद सर्जन ने मौलाना शाहकार जैदी, इंजीनियर आयात रिजवी और अल इल्म स्टडी सेंटर के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।