गांधी आदर्श इण्टर कॉलेज के खेल मैदान में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए जल्द ही नया शौचालय बनकर तैयार होगा। नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील अग्रहरि ने 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 9 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस शौचालय निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर विधिवत शिलान्यास किया।
उल्लेखनीय है कि स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा खेल मैदान में विद्यार्थियों हेतु शौचालय निर्माण कराने का वादा किया गया था, जिसे निभाते हुए 21 अगस्त 2026 को इसका शिलान्यास संपन्न हुआ।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय कुमार वर्मा, सिद्धार्थ शंकर पाठक, रवि अग्रहरि, युवा नेता अनिल अग्रहरि, रामधनी मौर्य, ध्रुव चतुर्वेदी, राजेश्वर शाह, रामराम कन्नौजिया, अभिषेक यादव, बिजेश अग्रहरि और बरकत सहित विद्यालय के शिक्षकगण, नगर पंचायत कर्मचारी व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।