Thursday, February 12, 2026
बढ़नी

​सिद्धार्थनगर में अवैध बालू खनन पर चला प्रशासन का चाबुक, लोडर और ट्रैक्टर जब्त

​गुरु जी की कलम से

बढ़नी, सिद्धार्थनगर – सिद्धार्थनगर जिले में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के चरंगहवा नाले के पास से तहसीलदार अजय कुमार ने अवैध रूप से बालू का खनन कर रहे एक लोडर और एक ट्रैक्टर को पकड़ा है। दोनों वाहनों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए ढेबरुआ पुलिस थाने को सौंप दिया गया है।

​शनिवार दोपहर करीब 2 बजे तहसीलदार अजय कुमार अपने सरकारी वाहन से क्षेत्र का दौरा कर रहे थे, तभी उनकी नजर चरंगहवा नाले पर बालू इकट्ठा कर रहे एक लोडर और एक ट्रैक्टर पर पड़ी। सरकारी गाड़ी को देखते ही ड्राइवर मौके से भाग निकला। इसके बाद तहसीलदार ने दूसरे ड्राइवर की मदद से दोनों वाहनों को जब्त कर लिया।

​तहसीलदार ने बताया कि ट्रैक्टर पर कोई रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं था, और ना ही उसका ड्राइवर पकड़ा जा सका। इस मामले पर प्रभारी थानाध्यक्ष ढेबरुआ नारायण लाल श्रीवास्तव ने बताया कि अवैध खनन का मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि अवैध खनन के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा।