Kapilvastupost
शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। अपना दल (एस) के तेजतर्रार युवा नेता और प्रदेश सचिव (शिक्षण मंच) अनिल चौधरी ने विधानसभा शोहरतगढ़ के अंतर्गत व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने कोटिया, जलापुरवा, तालकुण्डा, केवटली, मटियार, तमकुहवा, भूतहवा, कठेला गर्वी और कठेला बाजार जैसे दर्जनों गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया। मुद्दों पर आधारित राजनीति की मांग
जनसंपर्क के दौरान अनिल चौधरी ने जनता की समस्याओं को सुना और अपना दल (एस) की जनकल्याणकारी नीतियों पर चर्चा की। उन्होंने जोर देकर कहा कि आज का मतदाता जागरूक हो चुका है। ग्रामीण क्षेत्रों में मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया यह दर्शाती है कि जनता अब नारों के बजाय मुद्दों पर आधारित राजनीति और जमीनी समाधान चाहती है।
वंचितों और पिछड़ों का सशक्तिकरण ही लक्ष्य
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए अनिल चौधरी ने कहा अपना दल (एस) का मुख्य लक्ष्य शोषित, वंचित और पिछड़ों के अधिकारों की रक्षा करना है। हम महिलाओं के सशक्तिकरण और युवाओं के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध हैं। जनता का यह प्रेम और विश्वास ही हमें जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की शक्ति देता है।
जनता की आवाज बनने का संकल्प
अनिल चौधरी ने क्षेत्रवासियों को भरोसा दिलाया कि वे एक बेटे और भाई के रूप में सदैव उनके बीच उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने कहा कि जनता के मुद्दों को शासन-प्रशासन तक पहुँचाना और उनका समाधान कराना ही उनकी प्राथमिकता है। इस दौरान उनके साथ पार्टी के कई कार्यकर्ता और भारी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।