त्योहारों के दृष्टिगत भाजपा नेता श्याम जायसवाल ने कहा ,महिलाओं में एक लाख साड़ी वितरण करने का है लक्ष्य
निजाम अंसारी
बढ़नी सिद्धार्थनगर । नगर पंचायत बढ़नी स्थित डाक बंगला में भाजपा नेता श्याम जायसवाल आगामी रविवार को गरीब एवं निराश्रित तथा वंचित महिलाओं को साड़ी वितरण करेंगे जिससे गरीब महिलाएं रक्षा बंधन के पर्व में नये वस्त्र पहनकर अपने भाइयों को राखी बांधकर उल्लासपूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाये।
रविवार को भाजपा नेता श्याम जायसवाल ने वार्ता के दौरान बताया कि विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ में गरीब और वंचित महिलाओं को त्यौहार में नये वस्त्र प्रदान करने हेतु पूरे विधानसभा में एक लाख साड़ी बांटने का लक्ष्य मैने निर्धारित किया है अभी तक करीब 12 हजार साड़ियां कंडवा डीह कसारा , पारस्पिंडा , जागरगठिया , जमुनी , बैलगड़ा, बभनी, पकडिहवा, महला, महली , करहिया, बैडौला , लुच्चियान , मदरहना , रमवापुर तिवारी , बंचौरा, इटवा गाँव, गुजरौलिया, रेकहट, मिझवानियां आदि गाँवो में करीब 12 हजार साड़ियां वितरित कर चुका हूँ। कहा कि आगामी रविवार को बढ़नी में शाम 4 बजे साड़ी बांटने का कार्यक्रम तय है।