Thursday, February 12, 2026
बढ़नी

सड़क सुरक्षा की ओर बढ़ते कदम: गोल्हौरा टोल प्लाजा पर नेत्र शिविर, चालकों की आंखों की हुई मुफ्त जांच

Kapilvastupost
शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर: सड़क पर सुरक्षित सफर के लिए केवल वाहन का दुरुस्त होना ही काफी नहीं है, बल्कि उसे चलाने वाले की नजरें भी सटीक होनी चाहिए। इसी उद्देश्य को लेकर NHAI द्वारा गोल्हौरा टोल प्लाजा पर एक नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर में डॉ. अमित शर्मा एवं उनके सहयोगी सुजीत शर्मा ने अपनी सेवाएं दीं। शिविर में अत्याधुनिक मशीनों के जरिए मरीजों के आंखों के नंबर और अन्य संभावित बीमारियों की बारीकी से जांच की गई।
ट्रक चालकों की दृष्टि पर विशेष ध्यान शिविर का मुख्य केंद्र बिंदु ट्रक ड्राइवर रहे।

जांच के दौरान यह बात सामने आई कि कई चालकों को दूर की वस्तुओं को स्पष्ट देखने में समस्या हो रही थी, जो राजमार्गों पर दुर्घटनाओं का एक बड़ा कारण बन सकता है। डॉ. शर्मा ने जोर देते हुए कहा, “राजमार्गों पर रात-दिन वाहन चलाने वाले चालकों के लिए ‘शार्प विजन’ अनिवार्य है, ताकि समय रहते खतरों को भांपकर हादसों को टाला जा सके।

जनमानस को मिला लाभ इस शिविर का लाभ केवल चालकों तक सीमित नहीं रहा; आसपास के गांवों के बुजुर्गों और युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कुल 50 लोगों का पंजीकरण कर उन्हें उचित परामर्श और दवाइयां सुझाई गईं।