Monday, April 13, 2026
शोहरतगढ़

छत के कुंडे से लटका मिला किशोरी का शव, इलाके में सनसनी

Kapilvastupost

शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर: शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के पकड़ी के टोला लालपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक किशोरी का शव छत के कुंडे से फंदे पर लटका मिला। बुधवार सुबह हुई इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
मृतका की पहचान श्रीचंद की 16 वर्षीय बेटी सरिता के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सरिता की बड़ी बहन की शादी हो चुकी है और दो छोटे भाई-बहन भी हैं। घटना के समय श्रीचंद घर पर नहीं थे।

बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह सरिता अपनी मां से दूसरे घर जाने की बात कहकर निकली थी। कुछ देर बाद, जब उसके चाचा शिवचंद उसे घर पर राशन बांटने के लिए बुलाने आए, तो उन्होंने घर का चैनल गेट बंद पाया। जब उन्होंने कुंडी के पास से झांककर देखा, तो सरिता का शव फंदे से लटका हुआ था।
यह देखते ही शिवचंद ने शोर मचाया और परिजनों को इसकी सूचना दी। पुलिस को भी इसकी जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने चैनल गेट का ताला तोड़कर शव को नीचे उतारा।
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव।

थानाध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है ताकि सच्चाई का पता लगाया जा सके। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे सदमे में हैं।