Thursday, February 12, 2026
बांसी

बसपा कार्यकर्ताओं ने थामा सपा का दामन, 20 अगस्त के कार्यक्रम को सफल बनाने पर बनी रणनीति

यह बैठक न केवल 20 अगस्त के कार्यक्रम की तैयारी का हिस्सा रही बल्कि सपा की बढ़ती ताकत का भी संकेत बन गई।

Kapilvastupost

सिद्धार्थनगर, बाँसी।
आज दिनांक 18 अगस्त 2025 को समाजवादी पार्टी नगर कार्यालय बाँसी-सिद्धार्थनगर पर जिलास्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता सपा जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व अध्यक्ष आदर्श नगर पालिका परिषद बाँसी मोहम्मद इदरीस (पटवारी) ने की।

बैठक में किसानों को खाद न मिलने, ध्वस्त कानून व्यवस्था और अन्य जनसमस्याओं पर चर्चा करते हुए आगामी 20 अगस्त को होने वाले सपा के कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई।

इस दौरान एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम भी देखने को मिला। बहुजन समाज पार्टी के जगदीश गौतम (बीबीएफ आयोजक) व बीर सेन (बसपा कार्यकर्ता) ने सपा जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद इदरीस पटवारी की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

मोहम्मद इदरीस (पटवारी), सपा जिला उपाध्यक्ष/पूर्व अध्यक्ष आदर्श नगर पालिका परिषद बाँसी ने कहा – समाजवादी पार्टी ही किसानों, गरीबों और वंचितों की सच्ची आवाज है। आज खाद संकट और ध्वस्त कानून व्यवस्था ने जनता को त्रस्त कर दिया है। आगामी 20 अगस्त को होने वाला कार्यक्रम जनता की समस्याओं को उठाने का एक सशक्त प्रयास होगा। बसपा से हमारे साथ जुड़े साथियों का हम स्वागत करते हैं, उनका जुड़ना समाजवादी आंदोलन को और मजबूती देगा।

बैठक में सपा जिला सचिव सैयद क़ुतुब, बाँसी नगर अध्यक्ष कपिल देव, सभासद बुद्धिराम प्रजापति, सभासद ध्रुप चंद्र, पूर्व सभासद जहूर राईनी, महताब इद्रिशी, कैफ़ ख़ान, इरफ़ान शेख, महताब आलम, मैनुद्दीन, ध्रुव राव, अभिषेक सहित भारी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे।