Monday, April 13, 2026
बांसी

सपा कार्यालय नरकटहाँ में वरिष्ठ नेता दीपक मिश्र का जोरदार स्वागत, संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा

Kapilvastupost

बांसी सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी के नगर कार्यालय नरकटहाँ, बाँसी में शनिवार को उस समय उत्साह का माहौल दिखा जब पार्टी के वरिष्ठ नेता दीपक मिश्र का आगमन हुआ। इस दौरान जिलाध्यक्ष लालजी यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता के.सी. त्रिपाठी और भाई इसरार अहमद समेत कई महत्वपूर्ण पदाधिकारी मौजूद रहे।

​बैठक के दौरान आगामी राजनीतिक चुनौतियों और बूथ स्तर पर संगठन को सक्रिय करने की रणनीति पर विस्तार से विमर्श किया गया।

​कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुवे  दीपक मिश्रा ने कहा समाजवादी पार्टी का हर कार्यकर्ता हमारी असली ताकत है। आज बाँसी की इस धरती पर कार्यकर्ताओं का जोश यह बता रहा है कि जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है। हमें जन-विरोधी नीतियों के खिलाफ मजबूती से लड़ना है और हर गरीब की आवाज बनना है।

पार्टी जिला अध्यक्ष लालजी यादव ने कहा दीपक मिश्र जी का मार्गदर्शन जिले के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरेगा। हम एकजुट होकर जिले की सभी समस्याओं को सड़क से सदन तक उठाने का काम करेंगे। समाजवादी विचारधारा को घर-घर पहुँचाना ही हमारा मुख्य लक्ष्य है।