Thursday, February 12, 2026
बढ़नी

सिद्धार्थनगर: नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने किया ‘जय मां कठेला देवी ड्राई फ्रूट शॉप’ का भव्य उद्घाटन

Kapilvastupost
सिद्धार्थनगर। जनपद में व्यापारिक प्रतिष्ठानों की श्रृंखला में आज एक नया अध्याय जुड़ा। उत्तर प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ सपा नेता माता प्रसाद पांडेय ने आज फीता काटकर ‘जय मां कठेला देवी ड्राई फ्रूट शॉप’ का औपचारिक उद्घाटन किया।

उद्घाटन समारोह के दौरान प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर शुभम उपाध्याय ने मुख्य अतिथि का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर माता प्रसाद पांडेय ने शुभम उपाध्याय को नए प्रतिष्ठान की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर बेहतर गुणवत्ता के उत्पादों की उपलब्धता से क्षेत्र के लोगों को सुविधा होगी। उन्होंने युवाओं द्वारा स्वरोजगार की दिशा में उठाए जा रहे कदमों की सराहना की।

प्रो. शुभम उपाध्याय ने बताया कि उनकी दुकान पर ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता वाले ड्राई फ्रूट्स, मखाने और प्रीमियम क्वालिटी के मेवे उचित दर पर थोक मूल्य पर उपलब्ध होंगे। उद्घाटन के मौके पर क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और स्थानीय व्यापारी मौजूद रहे, जिन्होंने इस नई शुरुआत की प्रशंसा की।