Thursday, February 12, 2026
बढ़नी

मौसम के बदलते मिजाज ने बढ़ाई मुसीबत; होम्योपैथिक क्लीनिक पर उमड़ी मरीजों की भीड़

Kapilvastupost
बढ़नी। क्षेत्र में मौसम में आ रहे लगातार उतार-चढ़ाव ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। दिन में तेज धूप और रात के समय चल रही ठंडी हवाओं के कारण तापमान में भारी अंतर देखा जा रहा है, जिससे लोग तेजी से बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।

होम्योपैथिक क्लीनिकों पर मरीजों की कतार
बदलते मौसम के कारण सर्दी-जुकाम, तेज बुखार, खांसी और एलर्जी के मामलों में भारी बढ़ोतरी हुई है। क्षेत्र के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. ख़ुबेर अहमद के पास प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज परामर्श के लिए पहुँच रहे हैं। विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों में वायरल संक्रमण का असर अधिक देखा जा रहा है।

डॉ. ख़ुबेर अहमद ने बताया कि तापमान में अचानक आने वाले बदलाव से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) प्रभावित होती है। उन्होंने बचाव के लिए निम्नलिखित सुझाव दिए हैं डॉ सोनू के मुताबिक खान-पान: ताजे फल, हरी सब्जियां और प्रोटीन युक्त भोजन लें।
सावधानी: ठंडे पेय पदार्थों और फ्रिज के रखे भोजन से परहेज करें।

बचाव – बूढ़ों और बच्चों को गर्म कपड़े पहनाएं और उन्हें घर के अंदर ही रखें बाहर की हवा न लगने दें गर्म पानी का सेवन करें।
उपचार: लक्षण दिखने पर तुरंत विशेषज्ञ से सलाह लें, होम्योपैथी में वायरल संक्रमण का प्रभावी और सुरक्षित उपचार संभव है।