Saturday, October 10, 2026
शोहरतगढ़

सिद्धार्थनगर: बभनी बाजार में अपना दल (एस) की कार्यकर्ता बैठक संपन्न, संगठन मजबूती और मिशन 2027 पर मंथन

Kapilvastupost

सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र (302) अंतर्गत बभनी बाजार में अपना दल (एस) की एक महत्वपूर्ण कार्यकर्ता बैठक सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आगामी राजनीतिक कार्ययोजना को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

राष्ट्रीय सचिव झिनकान चौधरी रहे मुख्य अतिथि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपना दल (एस) के राष्ट्रीय सचिव एवं शोहरतगढ़ विधानसभा प्रभारी झिनकान चौधरी उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष अरविंद चौधरी ने की।

संगठन की मजबूती और जनसंपर्क पर जोर बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। इस दौरान सर्वसम्मति से संकल्प लिया गया कि पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी विचारों को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाया जाएगा।

​शिक्षकों और कार्यकर्ताओं की एकजुटता पार्टी की ताकत: अनिल चौधरी

बैठक के दौरान अपना दल (एस) के शिक्षक मंच (शिक्षक प्रकोष्ठ) के प्रदेश सचिव अनिल चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का समर्पण और एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

मिशन 2027 की तैयारियों का आगाज ‘संकल्प 2027’ के तहत बूथ स्तर तक संगठन को धार देने और जनसमस्याओं के समाधान के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में मौजूद सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पूरी निष्ठा से संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।