Saturday, October 10, 2026
बढ़नी

बढ़नी बॉर्डर पर सुरक्षा सख्त: बस्ती रेंज के डीआईजी संजीव त्यागी ने SSB और पुलिस बल के साथ किया फ्लैग मार्च

Kapilvastupost

सिद्धार्थनगर। त्योहारों के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी ने सिद्धार्थनगर के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन, सीमा सुरक्षा बल (SSB) और स्थानीय पुलिस टीम के साथ बढ़नी बॉर्डर क्षेत्र में पैदल गश्त किया।

गश्त के दौरान डीआईजी ने सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को आगामी त्योहारों को देखते हुए सघन चेकिंग अभियान चलाने, सीमा पर गश्त बढ़ाने और 24 घंटे सतर्कता बरतने के कड़े दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों व व्यापारियों से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा भी दिलाया।