Saturday, October 10, 2026
बढ़नी

केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल से गोरखपुर सर्किट हाउस में मिले अनिल चौधरी, संगठन मजबूत करने पर हुई चर्चा

Kapilvastupost

शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर। अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल से रविवार को गोरखपुर सर्किट हाउस में अपना दल (एस) के प्रदेश सचिव (शिक्षा मंच) अनिल चौधरी ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान अनिल चौधरी ने केंद्रीय राज्यमंत्री से संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया।
इस अवसर पर अनिल चौधरी ने कहा कि केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल का सरल एवं सहज स्वभाव तथा उनका मार्गदर्शन सदैव कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी के संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को निरंतर सक्रिय भूमिका निभानी होगी, जिससे बूथ स्तर तक अपना दल (एस) की पकड़ मजबूत हो सके।
अनिल चौधरी ने केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका स्नेह, मार्गदर्शन और आशीर्वाद कार्यकर्ताओं को सदैव ऊर्जा प्रदान करता है। यह भेंट-मुलाकात गोरखपुर सर्किट हाउस में हुई, जिसमें संगठन को मजबूत करने सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
बता दें कि अनुप्रिया पटेल केंद्र सरकार में राज्यमंत्री हैं और अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में पार्टी संगठन को प्रदेशभर में मजबूत करने की दिशा में सक्रिय हैं। सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ क्षेत्र से जुड़े कार्यकर्ताओं में इस मुलाकात को लेकर उत्साह देखा गया।