Kapilvastupost
सिद्धार्थनगर। कहते हैं कि कीचड़ में ही कमल खिलता है। उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले से एक ऐसी ही तस्वीर सामने आई है, जिसने समाज के सामने इंसानियत और जज्बे की नई मिसाल पेश की है। जिले के नगर पंचायत बिस्कोहर के ‘दक्षिण टोला’—जिसे समाज में अक्सर नकारात्मक नजरिए से देखा जाता है—वहां के एक युवक राजा अंसारी ने अपनी नेकदिली से सबका दिल जीत लिया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सेहरी’ का वीडियो
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें राजा अंसारी पवित्र रमजान के महीने में रात के सन्नाटे को चीरते हुए लोगों को ‘सहारी’ के लिए जगा रहे हैं। जहाँ इस इलाके को लोग अक्सर उपेक्षा और गंदी निगाह से देखते हैं, वहीं राजा की आवाज़ ने न केवल रोजेदारों को जगाया, बल्कि समाज की सोच को भी झकझोर दिया है।
बुराई के बीच अच्छाई का दीप
राजा अंसारी केवल रमजान में ही सक्रिय नहीं रहते, बल्कि वे लंबे समय से समाज सेवा में जुटे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार:
* कोरोना काल: जब लोग घरों से बाहर निकलने में डर रहे थे, राजा ने निस्वार्थ भाव से जरूरतमंदों की मदद की।
* शीतलहर का सहारा: कड़ाके की ठंड में वे गरीबों को स्वेटर और जैकेट बांटकर समाज में ‘अच्छाई का दीप’ जलाए हुए हैं।
सोशल मीडिया पर लोग राजा अंसारी के इस कार्य की जमकर सराहना कर रहे हैं। जनता का कहना है कि स्थान कोई भी हो, व्यक्ति अपने कर्मों से महान बनता है।