Saturday, October 10, 2026
बढ़नी

बढ़नी के रेलवे परिसर स्थित मंदिर में अराजक तत्वों की करतूत: शिव मूर्ति की क्षतिग्रस्त, पार्वती जी की प्रतिमा गायब; लोगों में भारी आक्रोश

Kapilvastupost

स्थान: बढ़नी (सिद्धार्थनगर)

जन्माष्टमी पर्व की देर रात्रि बढ़नी रेलवे स्टेशन परिसर स्थित मंदिर में अराजक तत्वों ने धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया। मंदिर में स्थापित भगवान शिव की मूर्ति को खंडित कर दिया गया, जबकि माता पार्वती की प्रतिमा को गायब कर दिया गया। सुबह जब स्थानीय लोग पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे, तो मंदिर का दृश्य देखकर सन्न रह गए। घटना की खबर फैलते ही मौके पर श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों की भारी भीड़ जमा हो गई।

चेयरमैन ने पुलिस और जीआरपी से की त्वरित कार्रवाई की मांग घटना की सूचना मिलते ही बढ़नी नगर पंचायत के चेयरमैन सुनील अग्रहरि मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लेते हुए रेलवे अधिकारियों और आरपीएफ (RPF) इंचार्ज से बातचीत की। चेयरमैन ने जीआरपी थाना आनंदनगर और ढेबरुआ थाना अध्यक्षों को पत्र भेजकर मामले की गहराई से जांच करने, आरोपियों के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज करने और कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

मूर्ति खंडित होने और गायब किए जाने से स्थानीय श्रद्धालुओं में गहरा आक्रोश और क्षोभ है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी लोगों से जानकारी जुटाकर मामले के अनावरण में लग गए हैं।