डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर (30 जनवरी): कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ अभियान के तहत आज जनपद के सभी विकास खंडों में ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों द्वारा शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया गया। डुमरियागंज, बांसी और अन्य ब्लॉक परिसरों में आयोजित इस धरने के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। गांधी जी की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि
धरने की शुरुआत से पूर्व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर बापू को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
मनरेगा गरीबों की जीवनरेखा: क़ाज़ी सुहेल अहमद
डुमरियागंज ब्लॉक परिसर में आयोजित धरने को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष क़ाज़ी सुहेल अहमद ने कहा, “मनरेगा देश के करोड़ों गरीब, मजदूर और ग्रामीण परिवारों के लिए जीवनरेखा है। भाजपा सरकार लगातार बजट में कटौती और नियमों को जटिल बनाकर इस योजना को खत्म करने की साजिश कर रही है। कांग्रेस पार्टी गरीबों के हक के लिए इस तानाशाही को बर्दाश्त नहीं करेगी।” सड़क से संसद तक संघर्ष का आह्वान
बांसी ब्लॉक में आयोजित धरने के दौरान मनरेगा कोआर्डिनेटर राजन श्रीवास्तव और जिला उपाध्यक्ष अशोक गुप्ता ने संयुक्त रूप से कहा कि कांग्रेस पार्टी गांधी जी के सिद्धांतों पर चलते हुए गरीबों के अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से संसद तक संघर्ष करती रहेगी। वक्ताओं ने मांग की कि मनरेगा को कमजोर करने के बजाय इसे और सुदृढ़ किया जाए ताकि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल सके।
इस व्यापक प्रदर्शन में जिले के वरिष्ठ नेताओं सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रमुख रूप से जिला पदाधिकारी: उपाध्यक्ष कृष्ण बहादुर सिंह, अशोक गुप्ता, अभिनय राय, जावेद मोकीम, अनिल सिंह अन्नू। ब्लॉक एवं विंग्स: जिला कोषाध्यक्ष रियाज़ मनिहार, ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश चौबे, सतीश चन्द्र त्रिपाठी, गंगेश्वर राय, ऋषिकेश मिश्रा, आसिफ़ रिज़्वी, ओसामा एहसान। अन्य साथी: मैनुद्दीन प्रधान, शाहिद प्रधान, विक्की रिज़्वी, रियाजउद्दीन राईनी, इश्तियाक चौधरी, गालिब बिसेन, पंकज चतुर्वेदी, अर्जुन कन्नौजिया, डॉ. प्रमोद कुमार, वलीउल्लाह हाशमी, रितेश त्रिपाठी, सुदामा प्रसाद, शिव कुमार दुबे, प्रभावती देवी, किशोर मौर्या, श्याम किशोर पांडेय, शमशाद अहमद आदि उपस्थित रहे।