सिद्धार्थनगर। ढेबरुआ पुलिस टीम ने बुधवार को दुधवानिया पुल के पास से तीन शातिर चोरों को दबोच लिया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का जेवरात, एक जोड़ी चांदी का पायल, एक अदद मोबाइल और ₹6,800 नकद बरामद किया। आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच माननीय न्यायालय भेजा गया।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान राजेश परिहार उर्फ कांछा पुत्र राज परिहार निवासी वार्ड न 2 झंडा नगर थाना कृष्णा नगर नेपाल ,गोलू कश्यप पुत्र मुन्नू कश्यप निवासी गडुरहवा जिला बलरामपुर, महेश पुत्र स्वर्गीय ओमप्रकाश के रूप में हुई है।
ढेबरुआ थानाध्यक्ष गौरव सिंह ने बताया कि अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 140/2025 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस व अन्य धाराओं में पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में चौकी प्रभारी अनिरुद्ध कुमार सिंह , एस आई दयानंद प्रसाद, मुख्य आरक्षी अवनीश प्रताप सिंह, धीरेन्द्र प्रताप सिंह , अदनान शेख ,मनीष चौधरी ,विशाल गौड़ ,अर्जुन यादव व अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे।