सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी ने जिले में संगठन को नई धार देने और युवाओं को जोड़ने के उद्देश्य से बड़ा कदम उठाया है। पार्टी नेतृत्व ने युवा नेता और दो बार के सभासद फैजान अहमद को समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी, सिद्धार्थनगर का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।
फैजान अहमद की मनोनयन की खबर सामने आते ही समर्थकों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को फूल-माला पहनाकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
पार्टी कार्यकर्ताओं का मानना है कि फैजान अहमद के जमीनी अनुभव और युवा सोच से जिले में लोहिया वाहिनी का जनाधार मजबूत होगा। उनके नेतृत्व में अधिक से अधिक युवाओं को समाजवादी पार्टी की नीतियों से जोड़कर संगठन को नई ऊंचाई तक ले जाने में मदद मिलेगी।