सिद्धार्थनगर। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने संगठन को मजबूत करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। आगामी पंचायत चुनावों को ध्यान में रखते हुए बसपा सुप्रीमो ने दिनेश चन्द्र गौतम को पुनः सिद्धार्थनगर का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है।
दिनेश चन्द्र गौतम इससे पहले भी कई बार जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। उन्हें संगठन का एक अनुभवी और पुराना चेहरा माना जाता है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि उनके अनुभव का सीधा लाभ बसपा को आगामी पंचायत चुनावों में मिल सकता है।
इस घोषणा के बाद से ही स्थानीय कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। दिनेश गौतम की नियुक्ति पर पूर्व जिला महासचिव शमीम अहमद, पूर्व जिला अध्यक्ष भरतलाल निषाद, इन्द्रजीत गौतम, चन्द्र बहाल गौतम, आशीष कुमार गौतम और पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश कुमार गौतम सहित दर्जनों नेताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।
बधाई देने वालों में शुभकरन चौधरी, अंगद राज गौतम, शहंशाह शलमानी, मुनीराम राजभर, अशोक कुमार बौद्ध, शीश कुमार बौद्ध, पिंगल प्रसाद, सतीश कुमार गौतम, घनश्याम गौतम, गिरीश वरुण, रमाकांत कन्नौजिया, विजय पाल कन्नौजिया, खुर्शीद आलम और सिद्धार्थ गौतम जैसे दिग्गज कार्यकर्ता शामिल रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि दिनेश गौतम के नेतृत्व में जिला इकाई फिर से मजबूती के साथ उभरकर सामने आएगी।