बढ़नी में सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए नगर पंचायत की बड़ी पहल, अध्यक्ष सुनील अग्रहरि ने बांटे PPE किट व उपकरण
Kapilvastupost
बढ़नी, सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत बढ़नी कार्यालय परिसर में गुरुवार को सफाई कर्मचारियों की स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर में स्वच्छता व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने और कर्मचारियों को कार्य के दौरान संभावित खतरों से बचाने के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील अग्रहरि ने सफाई कर्मियों को पीपीई किट और विभिन्न सुरक्षा उपकरण वितरित किए।
कर्मचारियों को प्रदान किए गए आधुनिक सुरक्षा साधन कार्यक्रम के दौरान सफाई कर्मचारियों को ड्यूटी के समय जोखिम से सुरक्षा के लिए सुरक्षा जूते (सेफ्टी शूज), हेलमेट, दस्ताने, सुरक्षा चश्मे और पीपीई किट दिए गए। उपकरण प्राप्त करने के बाद सफाई कर्मियों ने नगर पंचायत प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापन किया।
सफाईकर्मियों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता — अध्यक्ष सुनील अग्रहरि इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील अग्रहरि ने कर्मचारियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा:
“सफाई कर्मचारी नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में रीढ़ की हड्डी की तरह कार्य करते हैं। प्रतिदिन नालियों, सड़कों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई के दौरान उन्हें कई तरह के स्वास्थ्य और शारीरिक जोखिमों से गुजरना पड़ता है। ऐसे में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।”


