Kapilvastupost
सिद्धार्थनगर (शोहरतगढ़): कंदवा बाजार उदयराजगंज स्थित जनता विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. पवन मिश्रा ने की। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद जगदंबिका पाल के प्रतिनिधि एस.पी. अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि मंडल अध्यक्ष रमेश मणि त्रिपाठी द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण के साथ हुआ।
शिक्षा की अलख जगा रहा है विद्यालय
विद्यालय के प्रबंधक डॉ. अरविंद सिंह ने अतिथियों का अभिनंदन करते हुए विद्यालय के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “जब इस क्षेत्र में दूर-दूर तक शिक्षा का कोई साधन नहीं था, तब मेरे पूज्य पिताजी ने इस विद्यालय की नींव रखकर शिक्षा की अलख जगाई थी। आज लगभग 50 गांवों के बच्चे यहाँ शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
गरीब बच्चों के लिए वरदान है यह संस्थान: एस.पी. अग्रवाल
मुख्य अतिथि एस.पी. अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि सांसद जगदंबिका पाल जी स्वयं उपस्थित होना चाहते थे, किंतु सदन सत्र के कारण वे नहीं आ सके। उन्होंने विद्यालय की सराहना करते हुए कहा कि न्यूनतम शुल्क में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर यह संस्थान गरीब बच्चों के लिए वरदान साबित हो रहा है। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार गुप्ता ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति
इस अवसर पर पूर्व शिक्षक रामसहाय, कमलापति द्विवेदी, कुशीनगर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, श्रवण तिवारी, पंकज चौधरी, राजकीय इंटर कॉलेज नौगढ़ के प्रधानाचार्य दयाशंकर यादव सहित अंजू वर्मा, किरण बाला, सोनाली गुप्ता और सैकड़ों की संख्या में अभिभावक व बच्चे उपस्थित रहे।