Saturday, October 10, 2026
बढ़नी

आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) का बढ़ा कुनबा: नईम खान और नंद लाल प्रसाद पार्टी में शामिल, संगठन को मिलेगी मजबूती

Kapilvastupost

सिद्धार्थनगर। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के संगठन विस्तार और मजबूती को लेकर जिले में लगातार प्रयास जारी हैं। इसी कड़ी में जिला प्रभारी शमीम अख़्तर के अथक प्रयासों से क्षेत्र के दो अत्यंत लोकप्रिय और क्रांतिकारी साथियों, नईम खान एवं नंद लाल प्रसाद को आजाद समाज पार्टी से जोड़ा गया है। दोनों नेताओं के पार्टी में शामिल होने से स्थानीय स्तर पर संगठन को नया बल मिलेगा।

पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का जोरदार स्वागत करते हुए खुशी जाहिर की है। इस अवसर पर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) शोहरतगढ़ विधानसभा प्रभारी प्रत्याशी नौशाद आलम ने कहा कि आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) परिवार सदैव आप दोनों के इस सराहनीय कदम और संगठन के प्रति समर्पण का आभारी रहेगा।

नौशाद आलम ने नए सदस्यों के उज्ज्वल राजनीतिक एवं सामाजिक भविष्य की कामना करते हुए कहा कि नईम खान और नंद लाल प्रसाद के पार्टी में आने से जन-जन तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने में मदद मिलेगी और आगामी चुनावों में संगठन ऐतिहासिक सफलता दर्ज करेगा।