बढ़नी क्षेत्र में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी सकुशल एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मदरसा जामिया अहले सुन्नत इशाअतुल इस्लाम से अकीदतमंदों का भव्य जुलूस निकाला गया, जो नगर भ्रमण करते हुए पुनः मदरसे में आकर समाप्त हुआ।
एक अस्थाई कमेटी की निगरानी में निकले इस जुलूस-ए-मुहम्मदी में मदरसे के समस्त अध्यापकगण (अशातजा), सभी बच्चे (तलबा व तालिबात) सहित बढ़नी व आसपास क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अकील अहमद उर्फ मुन्नू भाई एवं मदरसे के प्रिंसिपल मौलाना दाऊद मिस्बाही ने सभी को मुबारकबाद पेश करते हुए लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यही नबी मुहम्मद (सल्ल.) का पैगाम भी है।
जुलूस-ए-मुहम्मदी में आजाद समाज पार्टी के नौशाद, जिलाध्यक्ष राजेंद्र भारती, मासूम अली, शिवम उपाध्याय, निसार अहमद बागी, सभासद निजाम अहमद, रजीउद्दीन, मो. अख्तर, मो. आलम, सभासद मो. अकबर, सलीम खान, मो. इब्राहिम, कमाल अहमद और मास्टर मो. मुस्तफा इदरीसी सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए।