Monday, April 13, 2026
डुमरियागंज

सिद्धार्थनगर: आजाद समाज पार्टी का भाईचारा सम्मेलन संपन्न, सैकड़ों युवाओं ने थामा ‘केतली’ का साथ

Kapilvastupost
हथपरा (डुमरियागंज): जनपद के ब्लॉक भनवापुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत हथपरा में भीम आर्मी/आजाद समाज पार्टी के तत्वावधान में भव्य ‘भाईचारा सम्मेलन’ एवं ‘सदस्यता अभियान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने पार्टी की नीतियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के संघर्षों से प्रभावित होकर संगठन की सदस्यता ग्रहण की।

जोरदार स्वागत और सांगठनिक चर्चा
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश सचिव ऋषिकेश (बब्बू भैया) का कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। सम्मेलन की अध्यक्षता विधानसभा संयोजक एवं वार्ड संख्या 16 के भावी जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी पवन कुमार गौंड ने की, जबकि मंच का संचालन बस्ती मंडल के भाईचारा कमेटी संयोजक व वार्ड संख्या 17 के भावी प्रत्याशी रमेश धुरिया द्वारा किया गया।

मिशन 2026 को मजबूती देने का संकल्प
संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ऋषिकेश जी ने कहा कि बहुजन समाज को एकजुट होकर अपने हक की लड़ाई लड़नी होगी। विशिष्ट अतिथि शिव कुमार आजाद (पूर्व विधानसभा प्रत्याशी) ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए संगठन के विस्तार पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली और यह संकल्प लिया कि वे आगामी चुनावों में आजाद समाज पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे।
इनकी रही गरिमामय उपस्थिति
इस अवसर पर मुख्य रूप से निम्नलिखित पदाधिकारी व समाजसेवी उपस्थित रहे:
* दिवाकर: पूर्व जिला प्रवक्ता, भीम आर्मी
* निशा आजाद: जिला संयोजक, भाईचारा कमेटी
* डॉ. आकाश चौहान: जिला उपाध्यक्ष एवं वार्ड संख्या 15 भावी प्रत्याशी
* अन्य: राजू प्रधान, कोटेदार विमल कुमार, वरिष्ठ समाजसेवी महबूब, युवा नेता मनीष कुमार, सेक्टर अध्यक्ष मुकेश कुमार गौतम, रघुनाथ गौतम समेत ओमप्रकाश गौड़, सचिन चौधरी, राजू भारती, महेश गौतम और विशाल गौतम।
सम्मेलन के अंत में वार्ड संख्या 16 की सम्मानित जनता ने मिशन को गांव-गांव तक पहुँचाने का भरोसा दिलाया।