सिद्धार्थनगर / शोहरतगढ़
विधानसभा क्षेत्र 302-शोहरतगढ़ में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। अपना दल (एस) के प्रदेश सचिव (शिक्षा मंच) अनिल चौधरी लगातार क्षेत्र के दौरे कर रहे हैं। इसी क्रम में आज उन्होंने विधानसभा के विभिन्न गांवों का सघन भ्रमण कर वरिष्ठजनों और स्थानीय नागरिकों से सीधा संवाद किया।
जनता की उम्मीदों पर चर्चा
अनिल चौधरी ने आज ग्राम पाली, पोखरभिटवा, ढेवरूआ, झकहिया और शुक्ला चौराहा जैसे प्रमुख स्थानों पर चौपालें लगाईं। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से उनकी समस्याओं को सुना और क्षेत्र के विकास के लिए उनकी अपेक्षाओं पर विस्तार से चर्चा की।
सबको साथ लेकर चलना ही हमारी नीति
वरिष्ठजनों को संबोधित करते हुए अनिल चौधरी ने कहा कि अपना दल (एस) केवल राजनीति में विश्वास नहीं रखता, बल्कि समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने की समावेशी नीति पर काम करता है। उन्होंने कहा क्षेत्र की जनता की स्पष्ट राय और उनका सकारात्मक दृष्टिकोण यह साबित करता है कि शोहरतगढ़ अब बदलाव और प्रगति की दिशा में आगे बढ़ना चाहता है। हमने भविष्य की जो दिशा तय की है, उसमें जन-भागीदारी सबसे ऊपर है। क्षेत्र में बढ़ा उत्साह
दौरे के दौरान लोगों ने स्थानीय समस्याओं, जैसे सड़क, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं पर अपनी बात रखी। अनिल चौधरी के सहज व्यवहार और उनकी कार्यशैली को देखकर ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा गया। इस मौके पर उनके साथ पार्टी के कई कार्यकर्ता और स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।