Kapilvastupost
सिद्धार्थनगर: जिले की कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक महाजन ने सोमवार को जिले के नौ पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया है। इस फेरबदल में कई थानों के अध्यक्ष और सेल प्रभारियों को इधर से उधर किया गया है।
इन अधिकारियों का हुआ तबादला:
जारी सूची के अनुसार, ढेबरुआ थानाध्यक्ष नारायण लाल श्रीवास्तव को अब प्रभारी सर्विलांस सेल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, प्रभारी सर्विलांस सेल हरेन्द्र चौहान को साइबर क्राइम थाना भेजा गया है।
अन्य प्रमुख तबादलों में:
* मिथिलेश कुमार राय (प्रभारी साइबर सेल) को सिद्धार्थनगर थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।
* पंकज कुमार सिंह को साइबर क्राइम थाने से हटाकर प्रभारी जनपदयी साइबर सेल की कमान दी गई है।
* दुर्गा प्रसाद को सिद्धार्थनगर थाने से ढेबरुआ थाने का नया प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है।
* अभय सिंह को कठेला समयमाता थाने से हटाकर जोगिया उदयपुर का थानाध्यक्ष बनाया गया है।
* श्रीमती मीरा चौहान अब जोगिया उदयपुर थाने के बजाय एंटी रोमियो सेल की प्रभारी होंगी।
पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया है।