Thursday, February 12, 2026
बढ़नी

सिद्धार्थनगर – नगर पंचायत बढ़नी में भीषण आग से कपड़े की दुकान खाक, व्यापारी को 5 लाख का नुकसान

गुरु जी की कलम से

जनपद के बढ़नी बाज़ार में शुक्रवार की रात एक भीषण हादसा हो गया। बढ़नी नगर पंचायत वार्ड नं. 5 निवासी कैलाश जायसवाल की कपड़े की दुकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया।

पीड़ित व्यापारी ने बताया कि इस घटना में लगभग 5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। सोमवार को पीड़ित ने जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर को प्रार्थना पत्र देकर आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से घटना की गहन जांच कराकर प्रभावित व्यापारी को राहत राशि दिलाने की मांग की है।