Kapilvastupost
सिद्धार्थ नगर ,भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता श्याम जायसवाल ने सिद्धार्थनगर के इटवा विधानसभा स्थित आदर्श बाल विद्या मंदिर में अपने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का सम्मान किया. यह सम्मान समारोह रविवार को आयोजित किया गया था, जिसमें पार्टी के समर्पित सदस्यों को उनकी निस्वार्थ सेवा और मेहनत के लिए सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीजेपी के वरिष्ठ नेता शयाम जायसवाल और विशिष्ट अतिथि ग्राम्यवार्ता के ब्यूरो चीफ पंकज जायसवाल मौजूद थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अरविंद चौधरी और संचालन मंडल महामंत्री पंकज सुनीता ने किया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया, ताकि उनकी मेहनत को सराहा जा सके. शयाम जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि कार्यकर्ताओं का समर्पण ही पार्टी की सफलता का आधार है. उन्होंने यह भी कहा कि यह सम्मान सिर्फ उनके काम के लिए नहीं, बल्कि जनता की सेवा के प्रति उनके संकल्प का भी प्रतीक है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगे भी इसी भावना के साथ राष्ट्र निर्माण के कार्य में लगे रहने का आह्वान किया. इस दौरान दिवाकर मिश्रा, नीरज सिंह, रामबरन यादव समेत कई अन्य सम्मानित कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी मौजूद रहे.