बढ़नी सिद्धार्थनगर
आगामी त्यौहार दुर्गा पूजा एवं दशहरा को लेकर ढेबरुआ थाना परिसर में रविवार को पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के ग्राम प्रधान, धर्मगुरु एवं दुर्गा प्रतिमा स्थापित करने वाले समितियों के पदाधिकारी शामिल हुए।
बैठक की अध्यक्षता एस डी एम विवेकानंद मिश्रा करते हुए कहा कि त्यौहार शांति एवं सौहार्द के साथ मनाया जाए। उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि आपसी भाईचारा बनाए रखें, अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन को सहयोग करें।
सीओ शोहरतगढ़ पवीन प्रकाश ने दुर्गा प्रतिमा विसर्जन एवं दशहरा जुलूस के दौरान निर्धारित मार्ग, ध्वनि नियंत्रण, विद्युत व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान थाना प्रभारी नारायन लाल श्रीवास्तव ग्राम प्रधान सहित आदि लोग उपस्थित रहे। बैठक में उपस्थित लोगों ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि वे पूरी तरह से सहयोग करेंगे और त्यौहार शांतिपूर्ण माहौल में मनाया जाएगा।