Thursday, February 12, 2026
बढ़नी

​तुलसियापुर में चाउमीन सेंटर पर बदमाशों का धावा, पति-पत्नी से लूट

Kapilvastupost

​देबरुआ थाना क्षेत्र के तुलसीपुर चौराहे पर बीती रात लगभग 3 बजे हथियारबंद चोरों ने सूरज चाउमीन सेंटर को निशाना बनाया। चोरों ने दुकान की दूसरी मंजिल पर लगे दरवाजे की सिटकनी तोड़ने के लिए बगल की दो ईंटें निकाल दीं, जिसके बाद हाथ डालकर दरवाजा खोला और अंदर घुस गए।

​चोरों ने सो रहे पति-पत्नी को चाकू दिखाकर धमकाया और घर से कुछ गहने और नकदी लेकर फरार हो गए। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

​लगातार हो रही चोरियों से कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

​इस इलाके में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं, जिससे पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। चोरों का गिरोह बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहा है और ऐसा लगता है कि वे पुलिस को चुनौती दे रहे हैं।

​पिछले कुछ महीनों में थाना क्षेत्र के भीतर कई चोरियां हुई हैं। पुलिस इन मामलों को सुलझाने और चोरों को पकड़ने में नाकाम रही है, जिससे स्थानीय लोगों में गुस्सा और असुरक्षा की भावना बढ़ रही है।