Saturday, October 10, 2026
बढ़नी

खजुरिया गौशाला बनी मिसाल: दोनों समय मिल रहा हरा चारा, बेहतरीन सफाई से महक रहा परिसर

Kapilvastupost
बढ़नी/सिद्धार्थनगर। विकास खंड बढ़नी क्षेत्र के ग्राम पंचायत खजुरिया शर्की स्थित गौशाला इस समय गोवंश संरक्षण और सेवा प्रबंधन की एक बेहतरीन मिसाल पेश कर रही है। गौशाला परिसर में गोवंश की देखभाल, पोषण और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, जिससे यहाँ का माहौल पूरी तरह अनुशासित और स्वास्थ्यवर्धक बना हुआ है।
गौशाला प्रबंधन द्वारा यहाँ मौजूद सभी गोवंश को रोजाना दोनों समय भरपूर मात्रा में हरा चारा और पौष्टिक आहार दिया जा रहा है। नियमित खान-पान और सही रखरखाव के कारण सभी गोवंश स्वस्थ और तंदुरुस्त दिखाई दे रहे हैं।
इसके साथ ही, परिसर में स्वच्छता व्यवस्था को भी उत्कृष्ट स्तर पर बनाए रखा गया है। नियमित सफाई होने के कारण गौशाला में जरा सी भी दुर्गंध नहीं है और चारों तरफ स्वच्छ वातावरण बना हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों ने गौशाला की इस बेहतर व्यवस्था, साफ-सफाई और गोवंशों की अच्छी देखभाल पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

बताते चलें कि गौशाला में खजुरिया गौशाला पर कुल 6 केयर टेकर मौजूद रहते हैं। गौशाला लगभग 17 बीघे में फैला हुआ है जिसमें हरे चारे के लिए हरी घास का पैदावार किया जाता है । साथ ही गौवंश को नहलाने के लिए एक तालाब भी है जहां गायों को नहलाया जाता है।