Thursday, February 12, 2026
बढ़नी

जनता का भरोसा ही हमारी असली ताकत: अनिल चौधरी ने शोहरतगढ़ के विभिन्न गांवों में किया जनसंपर्क

Kapilvastupost
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर। विधानसभा शोहरतगढ़ के अंतर्गत अपना दल (एस) के तेजतर्रार युवा नेता और प्रदेश सचिव (शिक्षक मंच) अनिल चौधरी ने रविवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों का सघन दौरा किया। इस दौरान उन्होंने महदेवा नानकार, सेमरा, डोहरिया बुजुर्ग, बगुलहवा और डोहरिया खुर्द सहित कई गांवों में क्षेत्रीय नागरिकों से आत्मीय भेंट कर सीधा संवाद स्थापित किया।

नीतियों और जनसंवाद पर रहा जोर
जनसंपर्क के दौरान अनिल चौधरी ने ग्रामीणों के साथ बैठकें कीं और अपना दल (एस) की जनकल्याणकारी नीतियों व संगठन की विचारधारा पर विस्तार से चर्चा की। ग्रामीणों ने भी खुलकर अपने अनुभव साझा किए और अपनी समस्याओं व अपेक्षाओं से उन्हें अवगत कराया।

जनता चाहती है मुद्दों की राजनीति: अनिल चौधरी
क्षेत्रीय नागरिकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया देख अनिल चौधरी ने कहा, “आज की जनता केवल वादे नहीं, बल्कि मुद्दों पर आधारित राजनीति और जमीनी समाधान चाहती है। लोगों का यह भरोसा मुझे उनकी आवाज बनने और उनके मुद्दों के समाधान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने आगे भावुक होते हुए कहा कि जनता से मिलने वाला प्रेम और विश्वास किसी भी पद या पहचान से कहीं अधिक मूल्यवान है। उन्होंने संकल्प दोहराया कि वे जनता के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहेंगे और सेवा का यह क्रम निरंतर जारी रहेगा।