Thursday, February 12, 2026
शोहरतगढ़

सिद्धार्थ नगर – बढ़नी में 144 करोड़ की लागत से फोरलेन सड़क का भूमि पूजन, क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई गति

भारत नेपाल की सीमा पर बसा बढ़नी कस्बा घनी आबादी के साथ ही बहुत ही सीमित क्षेत्र में बसा जहां नेपाल को जाने वाली सड़क कस्बे के बीच से होकर जाती है कस्बे के बीचों बीच बढ़नी रेलवे स्टेशन है जहां से देश भर में दर्जन भर गाड़ियों का आगमन है इन दोनों वजहों से कस्बे वासियों को जाम का सामना करना पड़ता है यह स्थित बीते तीन दशकों से है। फोर लेन बाईपास और ओवर ब्रिज बनने से कस्बे वासियों सहित यात्रियों और कमर्शियल गाड़ियों के आने जाने का रास्ता आसान हो जाएगा।

Nizam Ansari

बढ़नी, सिद्धार्थनगर: भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बढ़नी क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। स्थानीय सांसद जगदंबिका पाल के प्रयासों से 144.89 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली फोरलेन सड़क और बाईपास का भूमि पूजन किया गया। यह सड़क न सिर्फ क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा देगी, बल्कि भारत और नेपाल के बीच व्यापार को भी बढ़ावा देगी।

​यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम बृहस्पतिवार , 18 सितंबर 2025 को निकट गांधी आदर्श इंटर कॉलेज, बढ़नी में आयोजित हुआ। इस अवसर पर नगर पंचायत बढ़नी बाजार, सिद्धार्थनगर में क्षेत्र के सांसद, विधायक और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया।

​इस मौके पर सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि इस फोरलेन सड़क के निर्माण से क्षेत्र में कनेक्टिविटी बेहतर होगी और लोगों को लखनऊ, गोरखपुर और अन्य बड़े शहरों तक पहुंचने में आसानी होगी। उन्होंने यह भी बताया कि यह परियोजना नेपाल के साथ व्यापार संबंधों को भी मजबूत करेगी।

​कार्यक्रम में विधायक विनय वर्मा ने क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह सड़क क्षेत्र के आर्थिक विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि बढ़नी और आसपास के गांवों के लोगों को लंबे समय से इस सड़क का इंतजार था, जो अब पूरा हो रहा है।

​बढ़नी में 144 करोड़ की लागत से बनने वाली फोरलेन सड़क के भूमि पूजन के मौके पर सुनील अग्रहरी ने सांसद जगदंबिका पाल और विधायक विनय वर्मा का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना बढ़नी के लिए एक बड़ी सौगात है और इससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। यह सड़क न केवल आवागमन को सुगम बनाएगी, बल्कि स्थानीय व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देगी।

गांधी आदर्श विद्यालय इंटर कॉलेज के प्रबंधक कुणाल शाह ने कहा इस फोरलेन सड़क परियोजना का शिलान्यास हमारे कॉलेज के प्रांगण में होना हम सभी के लिए गर्व की बात है। सांसद जगदंबिका पाल और विधायक विनय वर्मा के प्रयासों से यह सड़क क्षेत्र के विकास का मार्ग प्रशस्त करेगी। यह सड़क न केवल छात्रों और शिक्षकों के आवागमन को सुगम बनाएगी, बल्कि पूरे बढ़नी क्षेत्र को प्रगति की राह पर ले जाएगी। हम इस पहल का स्वागत करते हैं और क्षेत्र के भविष्य के लिए उत्साहित हैं।

​इस अवसर पर साधना चौधरी, कुंवर धनुर्धर प्रताप सिंह, राजू शाही, अनिल अग्रहरि, ग्राम प्रधान औरहवा दिलीप पांडे , प्रधान अजय प्रताप यादव, झकहिया  प्रधान अब्दुल्ला बुखारी , ग्राम प्रधान महेश यादव ,बबलू चौबे ,यशोदानंद मिश्र, राजू जोगी , अलीमुल्लाह खान , राधेश्याम शर्मा , सच्चिदानंद यादव, पूरन यादव, विजय पाठक , रिंकू चौधरी , शिवा तिवारी , आशुतोष पांडे, रामजी यादव , चिंकू चौधरी

मनोज जायसवाल और ध्रुव चतुर्वेदी सहित त्रियुगी अग्रहरि , साधना चौधरी , विनीत कमलापुरी , योगेंद्र तिवारी, रमेश मणि त्रिपाठी, उद्योग वाणिज्य संघ कृष्णा नगर नेपाल के अध्यक्ष रितेश शर्मा , गांधी आदर्श विद्यालय इंटर कॉलेज बढ़नी के प्रिंसिपल विजय वर्मा, स्थानीय नेता और जनता मौजूद रहे। सभी ने इस परियोजना के लिए सांसद और विधायक का धन्यवाद किया।

इस फोरलेन सड़क से न सिर्फ यात्रा का समय बचेगा बल्कि दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी, जिससे क्षेत्र के लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा।