एक के बाद एक चोरी से सहमा आम आदमी ढेबरुआ थाना क्षेत्र में चोरों का तांडव, दो घरों में लाखों की चोरी
लगातार तीन बाइक चोरी होने के बाद भी नहीं लिखा जा रहा मुकदमा
गुरु जी की कलम से
बढ़नी, सिद्धार्थनगर: ढेंगरुआ थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। 30-31 अगस्त की रात चोरों ने दुधवनिया और सेवरा गांवों में दो घरों को निशाना बनाया और लाखों रुपए नकद और जेवरात लेकर फरार हो गए। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और लोगों का पुलिस पर से भरोसा उठ रहा है।
लगातार चोरी की घटनाओं से पुलिस पर सवाल
ढेंगरुआ थाना क्षेत्र में पिछले कुछ समय से चोरी की घटनाएं लगातार हो रही हैं। इससे पहले सेवरा में तीन घरों और तुलसीयापुर में एक घर में चोरी हुई थी। अब फिर से सेवरा और दुधवनिया में हुई इस वारदात ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। चोर बेखौफ होकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं।
दुधवनिया में शराब तस्कर भी पकड़े गए
दुधवनिया गांव के लोगों ने शोर मचाकर चोरों को खदेड़ने की कोशिश की। हालांकि, चोर तो नहीं मिले, लेकिन धान के खेतों में दो बोरी नेपाली शराब और तस्करी में इस्तेमाल होने वाली एक मोटरसाइकिल मिली। पुलिस भी ग्रामीणों के साथ चोरों का पीछा कर रही थी, लेकिन चोरों ने लोगों और पुलिस के सामने ही गांव के पश्चिम में एक घर में चोरी की घटना को अंजाम दे दिया।
जगदीश और दुधवनिया के घरों में चोरी
चोरों ने सेवरा गांव में जगदीश के घर और दुधवनिया गांव में एक अज्ञात व्यक्ति के घर में शटर तोड़कर घुस गए। उन्होंने अलमारी और बक्सों में रखे लाखों रुपए नकद, कीमती सामान और जेवरात पर हाथ साफ किया। इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि चोरों के मन में पुलिस का कोई डर नहीं है।
क्षेत्र में आक्रोश और भय का माहौल
लगातार हो रही चोरियों और बाइक गायब होने की घटनाओं से इलाके के लोग बहुत गुस्से में हैं। उन्हें डर है कि अगली चोरी उनके घर में हो सकती है। लोग पुलिस से तत्काल कार्रवाई करने और चोरों को पकड़ने की मांग कर रहे हैं ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा का माहौल फिर से बहाल हो सके।
काल्पनिक फोटो नेट इमेजेस


