Thursday, February 12, 2026
बांसीशोहरतगढ़

सिद्धार्थ नगर – विद्युत पोल पर चिपककर युवक की मौत, गांव में मातम

Kapilvastupost

सिद्धार्थनगर। खेसरहा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत संवाडांड के राजस्व गांव पिपरा में शुक्रवार को करंट की चपेट में आने से 35 वर्षीय युवक मुकेश गौड़ पुत्र मल्लू की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जाता है कि विद्युत पोल पर करंट उतरने से युवक उसकी चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और विधिक कार्यवाही शुरू कर दी।

गांव के लोग हादसे से गहरे सदमे में हैं और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।