Saturday, October 10, 2026
शोहरतगढ़

डीएम डॉ. राजा गणपति आर ने किया वीपैक्स समितियों का औचक निरीक्षण, नौगढ़ के सचिव पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश

Kapilvastupost

सिद्धार्थनगर 22 अगस्त 2025।
जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने शुक्रवार को बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समितियों (वीपैक्स) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण बर्डपुर ब्लॉक की समिति, नौगढ़ ब्लॉक की बेलटेकर समिति तथा उसका बाजार ब्लॉक के सोहॉस व सुमाली समितियों में किया गया।

निरीक्षण के दौरान स्टॉक रजिस्टर और वितरण रजिस्टर का मिलान कराया गया, जो सही पाया गया। इस दौरान डीएम ने किसानों से स्वयं आधार व खतौनी भी देखकर जांच की, जो सही मिली।

हालांकि बेलटेकर वीपैक्स समिति, विकास खंड नौगढ़ में किसानों से निर्धारित मूल्य से अधिक धनराशि वसूलने की शिकायत मिली। साथ ही कुछ किसानों को दी गई खाद का आवश्यक दस्तावेज सचिव प्रस्तुत नहीं कर सके। इस पर जिलाधिकारी ने सचिव रामदरस के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान तहसीलदार नौगढ़ देवेंद्र मणि त्रिपाठी, एडीसीओ सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।