Thursday, February 12, 2026
बढ़नी

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बढ़नी में समीक्षा बैठक: लापरवाही पर अधीक्षक ने लगाई फटकार, आशा बहुओं को सुधार के निर्देश

Kapilvastupost
बढ़नी, सिद्धार्थनगर: बढ़नी ब्लॉक क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बढ़नी में शनिवार को एएनएम, संगिनी और आशा बहुओं की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। सीएचसी के अधीक्षक डॉ. अविनाश चौधरी ने खराब कार्य करने वाली आशा बहुओं को कड़ी फटकार लगाई और उन्हें अपने काम में सुधार करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान, डॉ. चौधरी ने आशा बहुओं से कहा कि वे अपने कार्य में तेजी लाएं और अगले एक महीने के भीतर सभी लंबित काम पूरे करें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि काम में सुधार नहीं हुआ तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें प्रोत्साहन राशि रोकना भी शामिल है।
अधीक्षक ने गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण, अंतिम तिथि से 7 दिन के भीतर फोलिक एसिड सिरप उपलब्ध कराने और नवजात शिशुओं की न्यूरोलॉजिकल समस्याओं को रोकने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कम हीमोग्लोबिन वाली गर्भवती महिलाओं को आयरन सुक्रोज की सही डोज दिलवाने को सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।
डॉ. चौधरी ने संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, नवजात शिशु और बच्चों की देखभाल जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की और आशा बहुओं के कार्यों का मौके पर भौतिक सत्यापन करने के भी निर्देश दिए।
इस बैठक में बीपीएम , व डॉक्टरों ने बताया कि अगले छह माह के भीतर पांच वर्ष तक के बच्चों को सप्ताह में दो बार एक एमएमएल आयरन सिरप उपलब्ध कराया जाना है। इसके अलावा, डायरिया प्रबंधन में ओआरएस और जिंक के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई।